रुद्रप्रयाग, जुलाई 3 -- अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत जहंगी में रेखा देवी को ग्रामीणों ने सहमति बनाकर निर्विरोध प्रधान चुन लिया है। इसके लिए प्रधान रेखा देवी ने सम्पूर्ण गांव वासियों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उनके वादों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जहां नामांकन की प्रक्रिया लगातार जारी है। वहीं निर्विरोध ग्राम प्रधान बनने का सिलिसला भी जारी है। गुरुवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से रेखा देवी को निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाया गया। बता दें कि जहंगी ग्राम पंचायत में निर्विरोध प्रधान चुनने की परम्परा को आज भी जीवित रखा गया है। बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी निर्विरोध प्रधान चुना गया। सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम नेगी ने कहा इससे पूर्व भी जंहगी गांव में कई बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.