नई दिल्ली, मई 10 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। नालसा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति सूर्यकांत पूरे भारत में सभी नागरिकों, विशेषकर समाज के हाशिये पर पड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को सुलभ एवं मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के नालसा के मिशन का नेतृत्व करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया कि यह मनोनयन राष्ट्रपति द्वारा किया गया और विधि एवं न्याय मंत्रालय ने नौ मई को इसकी अधिसूचना प्रकाशित की। इसमें कहा गया है कि मनोनयन 14 मई से प्रभावी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...