प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से करोड़ों रुपये की नकदी मिलने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के तेवर कड़े हैं। सोमवार को बुलाई गई आमसभा की बैठक में सदस्यों ने सहमति से प्रस्ताव पारित किया कि जस्टिस वर्मा के घर से करोड़ों रुपये मिलने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए और जांच पूरी होने तक उनका किसी भी दूसरे हाइकोर्ट में स्थानांतरण नहीं किया जाए। जांच की नियुक्ति में भाई भतीजावाद खत्म करने की मांग आमसभा में उठाई गई। मांग की गई कि जजों के परिवारों और रिश्तेदारों से जितने जज हैं, उनका स्थानांतरण दूसरे हाइकोर्ट में किया जाए। वकीलों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिक्त जजों के 160 पदों को भी भरने की मांग की। आमसभा ने सोमवार को लंच के बाद न्यायिक कार्य से विरत रहने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.