नई दिल्ली, जनवरी 8 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महाभियोग का सामना कर रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा को अतिरिक्त समय देने से इनकार कर दिया। ऐसे में अब जस्टिस वर्मा को भ्रष्टाचार के आरोप की जांच कर रही संसदीय समिति के समक्ष जवाब दाखिल करना होगा। जस्टिस वर्मा ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा था। महाभियोग का सामना कर रहे जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने संसदीय समिति गठित की है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने लोकसभा अध्यक्ष द्वारा न्यायाधीशों (जांच) अधिनियम 1968 के तहत गठित संसदीय समिति की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित करते हुए यह निर्देश दिया। जस्टिस वर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ अग्रवाल ने शीर्ष अदालत से कहा कि याचिकाकर्ता को 12 जनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.