नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महाभियोग का सामना कर रहे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप की जांच कर रही संसदीय समिति के समक्ष जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय देने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने जस्टिस वर्मा से कहा कि आप अपना जवाब दाखिल करें। दिल्ली स्थित सरकारी घर में लगी आग बुझाने के दौरान मिली नगदी के बाद महाभियोग का सामना कर रहे जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने संसदीय समिति का गठन किया है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने लोकसभा अध्यक्ष द्वारा न्यायाधीशों (जांच) अधिनियम 1968 के तहत गठित संसदीय समिति की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित करते हुए यह निर्देश दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.