महोबा, फरवरी 23 -- महोबा, संवाददाता। टीईटी अनिवार्य के नियम के विरोध में शिक्षक संगठनों के द्वारा जस्टिस फॉर टीचर्स अभियान के तहत ट्विटर पर जमकर पोस्ट किए। दो बजे से 4 बजे तक मुद्दा टॉप ट्रेंड पर रहा। शिक्षकों ने मांगों को लेकर आंदोलन करने का ऐलान किया है। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में जिले में विभिन्न शिक्षक संगठन एकजुट हो गए है। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में संगठनों के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के साथ मांग को जोरदार तरीके से उठाया। शनिवार को बैठक के बाद रविवार को दोपहर दो बजे से 4 बजे तक शिक्षकों ने जस्टिस फॉर टीचर्स अभियान को लेकर टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने कीमांग उठाई है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में बैठक के बाद जस्टिस फॉर टीचर्स अभियान चलाया है। अब 23 फर...