विधि संवाददाता, सितम्बर 11 -- पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पीबी बजंथरी यहां के मुख्य न्यायधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से इसकी अनुशंसा की है। 27 अगस्त को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपुल एम पंचोली को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने जस्टिस पीबी बजंथरी को पटना हाईकोर्ट का कार्यकारी सीजे नियुक्त किया था। अब उन्हें चीफ जस्टिस बनाया जाएगा। बता दें कि जस्टिस बजंथरी इसी साल 22 अक्टूबर को रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में वे ज्यादा समय तक इस पद पर नहीं रह पाएंगे। जस्टिस पीबी बजंथरी का जन्म 23 अक्टूबर, 1963 को कर्नाटक में हुआ था। उनकी शिक्षा विद्या वर्धन संघ, केईएल सोसाइटी एवं एसजेआरसी लॉ कॉलेज बेंगलुरु में हुई थी। 1990 में कर्नाटक हाईकोर्ट में उन्होंने वकालत की शुरुआत की। मई 2006 में केंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.