देहरादून, जुलाई 18 -- ग्राफिक एरा में शनिवार को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस सुधांशु धूलिया एक विशेष समारोह को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वे छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में न्यायपालिका, शिक्षा और युवा जागरुकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम न केवल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगा, बल्कि न्यायिक प्रणाली की गहराई को समझने का एक सुनहरा अवसर भी होगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन न्यायमूर्ति जस्टिस अल्तमस कबीर भी ग्राफिक एरा के कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.