नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस चंद्र धारी सिंह को भी इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया। देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने पिछले साल नवंबर में जस्टिस सिंह के तबादले की सिफारिश की थी। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित कर दिया गया। कॉलेजियम ने इस माह की शुरुआत में उनके स्थानांतरण की सिफारिश की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.