नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई बुधवार को देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के पद पर शपथ लेंगे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शपथ दिलाएंगी। न्यायपालिका के इतिहास में जस्टिस गवई दूसरे सीजेआई होंगे जो दलित समुदाय से हैं। दलित समुदाय से आने वाले पहले सीजेआई केजी बालकृष्णन थे। मुख्य न्यायाधीश के पद पर जस्टिस गवई की नियुक्ति निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद हुई है। 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस गवई 23 नवंबर, 2025 को बतौर सीजेआई सेवानिवृत्त होंगे। वह प्रसद्धि राजनीतिज्ञ, प्रमुख अंबेडकरवादी, पूर्व सांसद एवं कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके आर.एस. गवई के पुत्र हैं। नागपुर विश्वविद्यालय से बीए एल.एल.बी. की डिग्री पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.