पाकुड़, नवम्बर 30 -- झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में जस्टिस ऑन व्हील कार्यक्रम का समापन शनिवार को हो गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देशन व प्राधिकार की सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने कहा कि सभी प्रखंडों में विभिन्न पंचायत में महीना दिन चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डालसा सचिव रूपा बंदना किरो लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के अधिवक्ता, स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष, सदस्य, पैनल अधिवक्ता, मीडियेटर अधिवक्ता पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चलंत वाहन के साथ गांव-गांव ...