मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के जसौली गांव के वार्ड नंबर नौ में शुक्रवार अहले सुबह अचानक लगी आग में एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। घरों में रखी नकदी के साथ लाखों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। आग से झुलसने के कारण आधा दर्जन मवेशी की मौत हो गई। घटना के करीब दो घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। इस कारण उन्हें पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि चंदेश्वर प्रसाद, पंसस रामजतन सिंह व पंसस प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह के समझाने पर लोग शांत हुए। अग्नि पीड़ितों में राजकुमारी देवी, मोहिनी कुमारी, सुमित्रा कुमारी, इंदु देवी, शांति देवी, ममता देवी, समुद्री कुंवर, निर्मला देवी, रीता देवी और शिव महतो शामिल हैं। पीड़ित शिव महतो ने बताया कि सुबह साढ़े तीन बज...