देवघर, दिसम्बर 24 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। भीषण ठंड और घने कोहरे ने जसीडीह रेलवे स्टेशन सहित हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल खंड पर रेल परिचालन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार की सुबह से ही क्षेत्र में कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। इसका सीधा असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा और कई लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें 6 से 10 घंटे से अधिक विलंब से परिचालित हुईं। ट्रेन विलंब के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार विभूति एक्सप्रेस, अकाल तख्त, हमसफर, समेत कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से जसीडीह स्टेशन पहुंची। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री ठंड में ठिठुरते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को हुई। रेलवे सूत्रों के मुताबिक कोहरे...