देवघर, फरवरी 19 -- बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट जसीडीह की टीम ने सराहनीय मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जसीडीह स्टेशन परिसर से घर से भागे दो नाबालिगों को सुरक्षित बरामद किया। दोनों बच्चों को आवश्यक देखभाल प्रदान करने के बाद चाइल्ड हेल्प डेस्क को सुपुर्द कर दिया गया। यह कार्रवाई 19 फरवरी 2026 को उस समय हुई, जब आरपीएफ पोस्ट जसीडीह की एसआई रजनी कुमारी, सीआईबी जसीडीह के एसआई मकरध्वज सिंह के साथ जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर में नियमित गश्त कर रही थीं। गश्ती के दौरान टीम की नजर स्टेशन के नए सर्कुलेटिंग एरिया के पास बैठे एक किशोर और एक किशोरी पर पड़ी। संदेह होने पर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने अपनी पहचान काल्पनिक नाम रेखा कुमारी (16 वर्ष) और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.