देवघर, दिसम्बर 7 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय में लाखों रुपए का सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। मामले में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल जसीडीह के सहायक विद्युत अभियंता ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। कनीय अभियंता ने बताया कि शनिवार शाम कार्यालय बंद कर सभी कर्मी घर चले गए थे। रविवार दोपहर कार्यालय पहुंचने पर देखा गया कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि चोर गोदाम से करीब पांच हजार पुराने विद्युत मीटर चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए मीटरों की संख्या अधिक होने से इसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। मामले को लेकर पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पु...