रांची, मई 6 -- रांची। विशेष संवाददाता जसीडीह रेलवे स्टेशन के दक्षिण में दूसरा गेट खोलने के लिए राज्य सरकार से जमीन उपलब्ध कराने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। प्रार्थी निशिकांत दुबे की ओर से कोर्ट को बताया गया कि देवघर बाबा धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जसीडीह रेलवे स्टेशन पर दक्षिण दिशा में प्लेटफार्म नंबर 2 से गेट का निर्माण किया जाना काफी जरूरी है। इसके नहीं रहने से श्रद्धालुओं को काफी कठिनाई होती है। यहां गेट का निर्माण हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। पूर्व में राज्य सरकार ने इसके लिए जमीन देने की बात तो कही थी, लेकिन काफी पैसे की मांग की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.