देवघर, फरवरी 14 -- जसीडीह। जसीडीह पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार आस्ता गांव निवासी देवेंद्र यादव के विरुद्ध वर्ष 2017 में जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से वह लगातार न्यायालय से फरार था, जिस कारण उसके खिलाफ अजमानतीय वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...