कार्यालय संवाददाता, दिसम्बर 31 -- Bihar Train Accident: सिमुलतला स्टेशन के पास बड़ुआ नदी के पुल पर मालगाड़ी हादसे के 67 घंटे बाद मंगलवार शाम 5.50 बजे झाझा से धनबाद के लिए एक मालगाड़ी रवाना की गई। इसे डाउन ट्रैक पर चलाया गया। पटना-हावड़ा रेल रूट पर रात में यात्री ट्रेन का परिचालन भी शुरू कर दिया गया। 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस रात करीब 10 बजे झाझा पहुंची। रात करीब 10.22 बजे ट्रेन टेलवा हॉल्ट के पास पुल से गुजरी, जहां मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। वहीं अप ट्रैक पर अभी परिचालन शुरू नहीं किया जा सका है। डाउन ट्रैक को क्लीयर कर दिन में लाइट इंजन चलाकर सफल ट्रायल किया गया। आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ बिपला बाउरी ने बताया कि दोनों ट्रैक से क्षतिग्रस्त बोगी को हटा दिया गया। वहीं, झाझा स्टेशन मास्टर रविकांत माथुरी ने बताया कि मंगलवार शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.