देवघर, मार्च 16 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह शहरी व ग्रामीण इलाकों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। एक दूसरे को रंग गुलाल अबीर लगाने के साथ गले मिलकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दी। गांव हो या शहर हर जगह होली का उमंग और उत्साह देखने को मिला। बच्चे सुबह से ही रंग पिचकारी लेकर घर से निकल गया और अपने साथियों के साथ होली के आनंद में मशहूर हो गया। यह नजारा धरमपुर, रतनपुर, रामचंद्रपुर, सिमरिया, संथाली, बसुवाडीह, गोपालपुर, कालीपुर, हनुमान नगर, मुख्य बाजार व मोहल्ले के हर कॉलोनी के चौक चौराहों पर दिख रहा था। खासकर कजरिया कॉलोनी में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने एक साथ मिलकर होली के रंग में सराबोर होकर जमकर नाच-गान किया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर शुभकामनाएं दीं । सुबह से ही कॉलोनी में रंगों की बौछार शुरू हो गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.