देवघर, फरवरी 3 -- देवघर, प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के विकास नगर में रविवार दोपहर एक गर्भवती महिला की मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण हो गई। 25 वर्षीया 8 माह की गर्भवती सूरज मुनि बेसरा पति और 6 वर्षीय पुत्र के साथ किराए के मकान में रह रही थी। रविवार को घर में अकेली थी। दोपहर 12 बजे के आसपास महिला के गिरने की जानकारी बगल के लोगों को होने पर जानकारी पति को देकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार घटना के समय महिला का पति सुशील बास्की काम के सिलसिले में बाजार गया था। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत सदर अस्पताल पहुंचा। घटना के बाबत ओपी पुलिस ने डॉक्टर से जानकारी ली। वहीं मृतका के पति ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए ओपी प्रभारी को आवेदन दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। मृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.