देवघर, दिसम्बर 24 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए कुल 34 बोतल अवैध शराब बरामद की है। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार रूटीन गश्त व जांच के दौरान स्टेशन परिसर में यह कार्रवाई की गई है। अभियान में आरपीएफ पोस्ट जसीडीह के एसआई केडी हांसदा, एएसआई कमलेश कुमार तथा सीआईबी जसीडीह के एचसी पीके सिंह शामिल थे। गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-03 पर मिडिल एफओबी के सामने एक लावारिस नीले व स्लेटी रंग का बैग पड़ा मिला। यात्रियों से पूछताछ के बावजूद कोई भी व्यक्ति बैग का दावा करने सामने नहीं आया। तलाशी लेने पर रॉयल झारखंड सी देशी शराब की 600-600 एमएल की कुल 28 बोतलें बरामद हुईं है। वहीं दूसरी ओर प्लेटफॉर्म संख्या- 02 पर एक अन्य लावारिस बैग की तलाशी में छह बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। कुल 34 बोतल अवैध शराब...