देवघर, दिसम्बर 5 -- जसीडीह/देवघर, प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम बाइक की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शंकर दास के रूप में हुई है। वह केसरगढ़ा, मधुपुर के निवासी थे। जानकारी के अनुसार शंकर एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए अपने समधी के घर सूड़िया बांध, देवीपुर जा रहे थे। परिजनों के अनुसार, जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह जीतजोरी मोड़ के पास दुर्घटना हुई। मृतक के दामाद चुनचुन दास ने बताया कि ससुर तिलक समारोह में भाग लेने के लिए निकले थे। उसी दौरान एक बाइक चालक ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी हालत नाजुक हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के अस्पताल तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन गंभीर चोट के कारण समय पर उचित इलाज नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.