देवघर, फरवरी 12 -- जसीडीह। जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत छोटा मानिकपुर गांव में जियाडा की अधिग्रहित जमीन की घेराबंदी को लेकर बुधवार को उस समय हालात बिगड़ गए, जब विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव, लाठी और गुलेल से हमले में लगभग आधा दर्जन पुलिस अधिकारी व कर्मी चोटिल हो गए। चोटिल होने वालों में जसीडीह इंस्पेक्टर इंचार्ज दीपक कुमार, एएसआई उदय सिंह, आईआरबी जवान नवीन कुमार, जिला बल के लक्ष्मण चौधरी, महिला बल की रूपा कुमारी तथा पोकलेन चालक राजेश कुमार शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल आईआरबी जवान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह भेजा गया। घटना के बाद पूरे दिन क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा और गांव रणक्षेत्र जैसा दृश्य प्रस्तुत करता रहा। जानकारी के अनुसार मानिकपुर गांव की जमीन वर्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.