देवघर, फरवरी 23 -- देवघर नगर निगम क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। जसीडीह क्षेत्र अंतर्गत आने वाले छह वार्डों में मतदान के दौरान पूरे क्षेत्र में लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिला। सुबह निर्धारित समय 7 बजे से मतदान शुरू होते ही विभिन्न वार्डों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। शुरुआती घंटों से ही लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इस बार चुनाव की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं में अधिक उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गई थीं। कई केंद्रों पर महिलाओं की अलग कतारें पुरुषों की तुलना में लंबी नजर आईं। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के ...