देवघर, अक्टूबर 4 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन पर दशहरा का पर्व आस्था और श्रद्धा के बीच शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। नौ दिनों तक चले दुर्गा उत्सव के बाद शुक्रवार को विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन का वचन लिया। शाम से ही जसीडीह नगर व आसपास के गांवों में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा का दौर शुरू हो गया था। ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और जयकारों के बीच मां दुर्गा के भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जो निर्धारित मार्ग से होते हुए नदी और विभिन्न ताल-तालाबों के तट तक पहुंचकर मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.