देवघर, फरवरी 7 -- जसीडीह प्रतिनिधि। आगामी नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के तीन प्रमुख स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर अंधरीगादर, खोरीपानन व संग्रामलोढ़िया मोड़ पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के साथ पर्याप्त पुलिसबल तैनात किया गया है। इन चेकपोस्टों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान अवैध हथियार, नकदी, शराब तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। प्रशासन ने आमलोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि भयमुक्त वातावरण में मतदान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...