देवघर, फरवरी 24 -- देवघर, प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र की खोरीपानन के बांका मोड़ के पास सोमवार शाम ऑटो-बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घायल की पहचान हरकट्टा गांव निवासी नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मां सविता देवी ने बताया कि नंदकिशोर अपनी मौसी के घर जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। उधर टक्कर के बाद ऑटो चालक घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...