गंगापार, जनवरी 5 -- विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा में आशा कार्यकत्रियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सरोज कुशवाहा ब्लाक अध्यक्ष ने किया। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि दो हजार मानदेय मजबूरी है, पच्चीस हजार जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्षों से लंबित भुगतान और प्रोत्साहन राशियों की अनदेखी से नाराज आशा वर्कर्स ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) के आह्वान पर आशा बहुओं ने सीएचसी जसरा परिसर में धरना-प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। आशा बहुओं का कहना है कि वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्षों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, आयुष्मान भारत योजना, गोल्डन कार्ड निर्माण सहित अनेक ...