गंगापार, जुलाई 12 -- विकास खंड जसरा में बरसात के शुरुआत से ही लगातार भीषण बरसात हो रही है। जिससे धान की रोपाई जोरों पर चल रही है। धान की रोपाई करने वाली महिलाएं सावनी गीतों को गा गाकर रोपाई करती है। किसान को धान की अच्छी फसल होने की आस जगी है। पिछले सप्ताह भर से क्षेत्र के प्रत्येक गांवों में लगातार बरसात हो रही है। धान की रोपाई के लिए खेत में पानी की आवश्यकता अधिक होती है। पूर्व में किसान अन्य स्रोतों से पानी की कमी को पूरा कर खेत की रोपाई करते थे। लेकिन इस साल इंद्र देव की कृपा लगातार किसानों पर बनी हुई है। खेतों में पानी का जल स्तर बराबर बना हुआ है। जिससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। जोर-शोर से चारों तरफ खेतों में धान की रोपाई देखी जा सकती है। धान रोपाई करने वाले मजदूरों की टीम द्वारा तेजी के साथ धान की रोपाई का कार्य किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.