गंगापार, फरवरी 15 -- क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कैलाश धाम मंदिर सहित दर्जनों मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों की भारी भीड़ दर्शन और पूजन के लिए पहुंची। इस अवसर पर मंदिर के प्रांगण में मेले का भी आयोजन किया गया। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर कैलाश धाम मंदिर पर शिव भक्त पहुंचने लगे तथा देर शाम तक यह क्रम चलता रहा। क्षेत्र के जसरा, तातारगंज, खटंगिया, दौना, मरुवा, पचखरा, पांडर, परसरा आदि गांव के सैकड़ों भक्त मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन पूजन व परिवार की सुख समृद्धि के लिए पहुंचे। भक्तों ने भोलेनाथ को भांग, धतूरा, गेहूं की बाली, चना, बेलपत्र, मदार का फूल के साथ ही दूध व दही, शहद आदि से रुद्राभिषेक भी किया। कुछ भक्त निशान लेकर भोलेनाथ के दरबार तक पहुंचे। उनकी कृपा पाने के लिए प्रार्थना की। इस दिन अज्ञानता के अंधकार...