गंगापार, फरवरी 19 -- घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा ब्लाक के सामने दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। वहीं आस पास के लोगों ने दोनों को घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा में इलाज के लिए ले गये। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। बारा थाना क्षेत्र के छीड़ी गांव निवासी 20 वर्षीय वंश द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय परमानंद द्विवेदी प्रयागराज से अपने गांव जा रहा था। गुरुवार को उसका वर रक्षा होना था। वहीं छिड़िया के राकेश कुमार तिवारी का बेटा 20 वर्षीय प्रियांशु तिवारी बारहवीं की परीक्षा देने कांटी गांव के राजबहादुर इंटर कालेज जा रहा था। जैसे ही विकास खंड कार्यालय जसरा के आगे प्रियांशु तिवारी बढ़ा ही था कि दोनों की बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों घायलों को आस पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन...