गंगापार, दिसम्बर 19 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा में आकस्मिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर प्रबंधन हेतु सीएचसी अधीक्षक डा अंकिता पांडेय द्वारा जिले से मिली एक इमरजेंसी कक्ष का निर्माण किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डा अंकिता पांडेय ने बताया कि प्रयागराज में यह सीएचसी नंबर एक पर चुनी गई है जो सीएचसी जसरा के एक कक्ष में अत्याधुनिक मशीनों को स्थापित कराया गया। जिससे क्षेत्र की जनता और राजमार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को किसी भी प्रकार की आकस्मिकता की स्थिति में बेहतर जीवन रक्षक सेवाएं दी जा सकें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ल, डासुरेश प्रसाद, डा चन्दन सिंह, डा मनीष कुमार, डा यास्मीन, बीपीएम पंकज कुमार मिश्र, एचईओ सीमा सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...