गंगापार, दिसम्बर 23 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे फाटक 424 बी पर जसरा अंडरपास बनाने के क्रम में रेलवे क्रॉसिंग पर लगी लोहे के बार की हाइट को कम कर दिया गया। इससे बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। वहीं स्कूली बस का आवागमन बंद होने से छोटे छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। मंगलवार को रेलवे की ओर से जसरा रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर लगे लोहे के बार की हाइट को कम करके ढाई मीटर की ऊंचाई पर लगा दिया गया। रेल विभाग के लोगों ने बताया कि अंडरपास बनाने के लिए कार्यदायी संस्था के द्वारा वाहनों के आवागमन को बंद करने की बात बार बार कही जा रही थी। वाहनों के लगातार आवागमन से अंडरपास बनाने का काम प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। इसी को लेकर रेल विभाग ने यह कार्रवाई की है। वहीं बाजार के लोगों का कहना है कि अंडरपास बनाने के पहले ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.