फिरोजाबाद, मार्च 29 -- जसराना में गुरुवार देर रात अनियंत्रित ट्रक जसराना चौराहा के निकट एक दुकान में घुस गया। गनीमत यह रही कि हादसा रात के वक्त हुआ, अगर दिन में यह हादसा होता तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना गुरुवार देर रात की है। तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक जसराना एटा शिकोहाबाद रोड पर जसराना चौराहा के निकट अनियंत्रित हो गया। बताया जाता है कि ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गई थी। चालक ने काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक नहीं रुका तथा अनियंत्रित होकर भोले बाबा मशीनरी स्टोर की दुकान में घुस गया। देर रात ट्रक के टकराने से तेज आवाज हुई। आसपास के लोग भी चौंक गए। वहीं जब सुबह लोगों को हादसे की जानकारी मिली तो हर जुबां पर एक ही बात थी कि बड़ा हादसा होने से टल गया। यह भीड़ भाड़ वाला स्थल है तथा सुबह से शाम तक यहां पर भीड़ रहती है। अगर यह हादसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.