नागपुर, जनवरी 22 -- बल्लेबाजी के दिग्गज सुनील गावस्कर ने वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी का जादूगर करार दिया क्योंकि यह रहस्यमयी स्पिनर अपनी चालाकी और अनोखी विविधताओं से बल्लेबाजों को लगातार चकमा दे रहा है। बुधवार को यहां खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत में चक्रवर्ती ने महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट लिए। गावस्कर ने जिओहॉटस्टार से कहा, ''वरुण थोड़ा लय से बाहर लग रहा था, लेकिन यह समझ में आता है। उसने दो विकेट लिए और जब बल्लेबाज आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे तब भी उसकी इकॉनमी रेट काफी अच्छी थी। महत्वपूर्ण बात यह है कि उसकी बॉडी लैंग्वेज अच्छी थी।'' यह भी पढ़ें- T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के; अभिषेक शर्मा ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड उन्होंने कहा, ''जब भी वह थोड़ा रन लुटा लेता है तो उसकी बॉडी लैंग्वेज थोड़ी बदल ज...