काशीपुर, फरवरी 6 -- जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने अपनी निधि से 50 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का शुक्रवार को लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम निवारमंडी, मनोरथपुर में सीसी टाइल्स रोड और आमका में मदरसा कक्ष का लोकार्पण ग्रामीणों के साथ किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमोद चौहान, खेम सिंह, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद साकिब, गजेंद्र सिंह, रामलाल, अलमगीर, मौलाना इमरान, चंद्रपाल सिंह, सर्वेश चौहान, राहुल, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.