काशीपुर, जनवरी 30 -- जसपुर। पुलिस ने गुरुवार को गश्त के दौरान ग्राम रहमापुर कासमपुर रोड से महुवाडाबरा निवासी इबरान पुत्र जाकिर हुसैन के पास से 4.48 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी यूपी के ठाकुरद्वारा से स्मैक खरीदकर स्थानीय युवाओं को बेचता था। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि आरोपी पहले भी बाइक चोरी और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। यहॉ टीम में एसएसआई जावेद मलिक, एसआई ललित सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार, प्रविंदर सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...