काशीपुर, फरवरी 24 -- जसपुर। मंगलवार को हाईस्कूल हिन्दी का पेपर रहा। पहली पॉली में शुरू हुई परीक्षा में हिन्दी पेपर देखकर बच्चे खुश हो गए। उन्होंने जो तैयारी की थी, उसी प्रकार से प्रश्नपत्र को हल किया। परीक्षा देने के बाद छात्र छात्राओं के चेहरे में मुस्कुराहट देखी जा सकती थी। छात्राएं अपनी सहेलियों से प्रश्नपत्र पर चर्चा करते हुए देखी गईं। पूर्णानद इंका के प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा ने बताया कि हिन्दी प्रश्न पत्र देखकर परीक्षार्थी काफी खुश नजर आ रहे थे। प्रभारी बीईओ हिरबाबू निरंजन ने बताया कि 12 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के छात्र छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा प्रभारी मो. अजीम ने बताया कि 37 छात्र तो 28 छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.