काशीपुर, जनवरी 10 -- जसपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक से जा रहे युवक को स्मैक के साथ पकड़ा है। शुक्रवार को उपनिरीक्षक इंद्र सिंह ढेला ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ गश्त के दौरान ग्राम मझरा को जाने वाली सड़क से मो. आरिफ पुत्र आशिक हुसैन निवासी नहर पार को दबोचकर 4.90 ग्राम स्मैक बरामद की है। उसकी बाइक को सीज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...