काशीपुर, फरवरी 9 -- जसपुर, संवाददाता। नगर का पुराना साप्ताहिक बाजार फिर से लगवाने के लिए विधायक ने कवायद शुरू कर दी है। इसको लेकर वह डीएम से मिले और मांग पत्र सौंपकर बाजार लगवाने को कहा। सोमवार को विधायक आदेश चौहान ने रुद्रपुर जाकर डीएम नितिन भदौरिया से मुलाकात की। विधायक ने डीएम से कहा कि आसपास के काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज आदि शहरों में साप्ताहिक बाजार लगता है। जसपुर में भी सैकड़ों वर्षों से प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता था। इससे नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के आम नागरिकों को आवश्यकतानुसार रोजमर्रा का सामान आसानी से उपलब्ध हो जाता था। साथ ही लघु, छोटे व्यवसायियों और किसानों को रोजगार मिलता था। लेकिन कुछ व्यक्तियों की ओर से गलत तथ्यों के साथ बाजार संचालन को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दायर कर दी। इस पर हाईक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.