काशीपुर, फरवरी 6 -- जसपुर। वार्ड सभासदों ने एसडीएम में नगर के श्रम कार्यालय का दफ्तर खोलने की मांग की है। सभासद शहजाद अली, जाकिर हुसैन, गोविंदा, रोबी पधान, अलाउद्दीन आदि ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को पत्र देकर कहा कि जसपुर ब्लाक के लोग काफी संख्या में श्रमिक है। जसपुर में कार्यालय न होने से श्रमिकों को अपना पंजीकरण कराने काशीपुर कार्यालय जाना होता है। कोई श्रमिक किसी सीएससी सेंटर से अपना पंजीकरण कराता है, तो उसे श्रम इंस्पेक्टर ओके नहीं करते है। इससे कई लोगों का काम अटका हुआ है। एसडीएम ने श्रम इंस्पेक्टर को कार्रवाई को लिखा है। श्रम इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि जल्द ही जसपुर में भी एक सीएससी सेंटर पर पंजीकरण का काम शुरू कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.