काशीपुर, मई 29 -- जसपुर, संवाददाता। नवनिर्मित बाबा श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय संकीर्तन महोत्सव शुरू हो गया। पहले नगर में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकालकर बाबा को नगर भ्रमण कराया। गुरुवार को धर्मशाला मंदिर से शुरू हुई कलश, निशान यात्रा को नगर के मुख्य मार्गों से बैंड बाजे के साथ निकाला गया। बाबा को भी नगर भ्रमण कराया। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा पूजा की गई। मंदिर समिति के महामंत्री निकेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में बाबा श्याम का भव्य मंदिर बन चुका है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिवसीय संकीर्तन महोत्सव शुरू हो गया है। बताया कि कल यानि 31 मई को 11 बजे प्राण प्रतिष्ठा का समापन आरती, भोग, भंडारे से होगा। दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक बाबा का भव्य श्रृंगार व संकीर्तन किया जायेगा। इस दौरान इत्र, पुष्प वर्षा, श्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.