काशीपुर, मई 24 -- जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने दो गांवों में अपनी निधि से दो सड़कों का लोकार्पण कराया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। शनिवार को विधायक आदेश चौहान ग्राम हर किशनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने त्रिलोचन फौजी के घर से लेकर गुरमीत सिंह के घर तक सीसी टाइल्स मार्ग का लोकार्पण प्रधान नईम से कराया। इसके बाद ग्राम ढाडीपुरा में एक सड़क का लोकार्पण किया। विधायक ने बताया कि 23 लाख रुपये से विकास कार्य कराए गए हैं। यहां नईम प्रधान, गुलशन जहां, गजेंद्र सिंह, हिमांशु, सर्वेश सिंह, अरविंद कुमार, दिग्वजय सिंह, विजेंद्र चौधरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.