काशीपुर, दिसम्बर 12 -- जसपुर। आज यानी 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। पैनल अधिवक्ता सोनल सिंघल ने बताया कि रुद्रपुर जिला न्यायालय समेत काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, खटीमा सितारगंज, किच्छा में 13 दिसंबर को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसमें कई तरह के मामलों का निस्तारण होगा। उन्होंने नागरिकों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...