काशीपुर, जनवरी 31 -- जसपुर, संवाददाता। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए कानून के विरोध में सामान्य वर्ग के छात्र, अभिभावकों ने एकजुट होकर नगर में जुलूस निकाला। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन विधायक एवं एसडीएम के पेशकार को सौंपकर यूजीसी कानून को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। शनिवार को पुरानी नगर पालिका चौक पर सामान्य वर्ग के छात्र, अभिभावक एकत्र हुए। वहां से निकले एक जुलूस में शामिल लोग हाथों में तख्तियां, स्लोगन लेकर चल रहे थे। सुभाष चौक पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने विधायक आदेश चौहान एवं तहसील पहुंचकर एसडीएम के पेशकार प्रकाश मेहर को ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना था कि नया यूजीसी कानून सामान्य वर्ग के छात्रों के हितों के खिलाफ है। यहां राजकुमार राज, राजीव चौहान, अवलोक गोयल, नीलकमल शर्मा, डॉ. सुदेश, विमल अग्रवाल, सिद्वार्थ सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.