काशीपुर, जनवरी 16 -- जसपुर। जन जन की सरकार कैंप में मनोचिकित्सक के न आने से 12 लोग वापस लौट गए। इसको देखते हुए सीएमएस दो सप्ताह के भीतर कैंप लगवाएगे। सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलोत ने बताया कि मंगलवार को लगे कैंप में एक दिव्यांग का प्रमाण पत्र बनाया गया है। जबकि 12 मनोरोगी डॉक्टर के न आने से लौट गए। बताया कि रोगियों की परेशानी को देखते हुए दो सप्ताह के भीतर एक कैंप स्वा. केंद्र में लगाया जाएगा। इसमें केवल मनोरोगियों का परीक्षण कर उनके प्रमाण पत्र बनाए जाएगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.