काशीपुर, मई 18 -- जसपुर। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जिला अध्यक्ष मनोज पाल की सहमति के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया है। रविवार को अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि अशोक खन्ना, अनीता पंवार, विनोद प्रजापति, दीपक राणा को उपाध्यक्ष, रवि मणी चौहान, विशाल कश्यप को महामंत्री बनाया गया है। ललित शर्मा, नीलकमल शर्मा, हृदेयश चौहान, गौरव प्रजापति को मंडल मंत्री तो संजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। मोहिनी शर्मा को कार्यालय मंत्री, शितांशू पंडित मीडिया संयोजक, अंजलि रानी आईटी संयोजक, मनोज एडवोकेट को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.