काशीपुर, फरवरी 4 -- जसपुर। जन जन की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय शिविर गुरुवार को जसपुर तहसील परिसर में लगेगा। कैंप में नगर क्षेत्र की समस्याएं सुनी जाएंगी। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर पांच फरवरी को तहसील परिसर में कैंप लगाया जाएगा। कैंप में विभिन्न विभागों के अफसर अपने स्टॉल समेत रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...