काशीपुर, फरवरी 20 -- जसपुर, संवाददाता। नादेही चीनी मिल ने दूसरी बार गन्ना पैराई लक्ष्य पूरा न करने पर शुक्रवार को गन्ना विकास परिषद ने किसानों को जागरूक किया। वहीं पैदावार बढ़ाने के लिए अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को ग्राम निजामगढ़, बढियोवाला, जगदीशवाला, मलपुरी और भोगपुर में चौपाल आयोजित की गई। गन्ना उत्पादन कम होने से चितिंत अपर आयुक्त एवं मिल प्रबंधक सीएस इमलाल ने गन्ना विकास परिषद कर्मी, सुपरवाइजर आदि से गन्ना उत्पादन पर जोर देकर चौपाल लगाने को कहा। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उदल सिंह ने अपने परिक्षेत्र के गांवों में किसानों संग चौपाल करने का रोस्टर जारी किया है। किसानों को विभागीय योजनाओं, नवीन प्रजातियों, कतार दूरी, ट्रेंच और रिंग-पिट विधि से बुवाई, बीज उपचार, अंकुरण प्रतिशत बढ़ाने के उपाय, समय पर सिंचाई, पेड़ी प्रबंधन, यंत्रीकरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.