काशीपुर, फरवरी 23 -- जसपुर, संवाददाता। गन्ना परिषद के कर्मियों ने सोमवार को पांच गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को गन्ने की उन्नत खेती और बीमारी से बचाव के टिप्स दिए। क्षेत्र में लगातार दो साल से गन्ने की पैदावार कम हो रही है। पिछली बार लाल सड़न रोग के कारण मिल तक पूरा गन्ना नहीं पहुंच पाया था। इस बार भी गन्ना उत्पादन कम होने से मिल अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई और समय से पहले बंद हो गई। इस स्थिति को देखते हुए अपर आयुक्त एवं मिल प्रबंधक सीएस इमलाल ने गन्ना विकास परिषद के कर्मियों और सुपरवाइज़रों से उत्पादन बढ़ाने के लिए चौपाल आयोजित करने का निर्देश दिया। सोमवार को ग्राम पतरामपुर, लाल पट्टी, भूड़ा फार्म और रतनगढ़ में चौपाल लगाई गई। यहां ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ऊदल सिंह, सुपरवाइजर एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रियंका आर्य रहे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.